आदरणीय अभिभावक
सर्वप्रथम मॉ सरस्वती से आपकी कुशलक्षेम चाहते हुए शिक्षानगरी के इस उत्कृष्ट संस्थान में आपका स्वागत करता हूॅ।
मै जानता हूॅ कि आपने अपनी बच्चे के भविष्य को लेकर कुछ सपने पाल रखे है और हमारा महाविद्यालय उन्हे साकार करने के लिए तैयार है।
जी हां श्रीमान, आपके सपने पूरा करना हमारा ध्येय है, एवं हमारी समर्पित व अनुशासित टीम आपकी बालिका को उसका आसमान छूने में मददगार होगी। आपके बच्चे का आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बडी ताकत है, कहा गया है कि मनुष्य को स्वयं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए अपने शारीरिक व मानसिक बल को पहचानना आवश्यक है,बस उसका वहीं आत्मविश्वास, वही पहचान देंगे-हम। आपके बच्चे की प्रतिभा का पल्लवन ही हमारा एकमात्र ल़क्ष्य है।
इस आधुनिक युग मे युवा पीढी के सपनो,उनकी आकांक्षाओ को पूरा करने में अगर हम उनका माध्यम बन सके
तो यह हमारा सौभाग्य होगा। हमारा उद्देश्य साधारण शिक्षा से अलग संस्कारित शिक्षा देना है, जिससे चरित्रवान समाज व राष्ट्र का निर्माण हो।
सज्जनो आप जानते हो कि समय कभी किसी के लिए रुकता नही है,इसीलिए चतुर व विवेकवान लोग हर क्षण का समुचित उपयोग करते है, तो मित्रो देर किस बात की है ? चार्ल्स बक्सटन ने कहा है कि
‘‘ कुछ भी करने का वक्त कभी नही आयेगा,समय चाहिये तो स्वयं गढो।‘‘
तो श्रीमान समय का महत्व जाने, अपना लक्ष्य चुने व हमारे माध्यम से उसे प्राप्त करे।
श्रीमान मत भूलिए कि वृक्ष से गिरते सेब के केवल न्यूटन के अतिरिक्त अनेक लोगो ने देखा परन्तु न्यूटन की सृजनशीलता ने उस घटना को गुरुत्वाकर्षण का नियम बना दिया, बस जरुरत है आपके बच्चे के इसी सृजनशीलता के विकास व उदय की जोकि उदित होगी हमारे द्वारा।
वर्तमान भी शिक्षा है........ व भविष्य भी शिक्षा ही होगा। हम से न्यूनाधिक जो भी बन पडेगा, इस क्षेत्र के लिए करते रहेंगे । बस आप लोगो का स्नेह सहयोग व सहकार बना रहे.......आपका प्यार बना रहे। मेरी और आपकी मन्जिल एक ही है...... आओ साथ चले।
Director
© 2022 T.M.C. Roopangarh . All Rights Reserved